धार, मार्च 19 -- मध्य प्रदेश के धार में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी ने खुद के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से वार करके खुद की जान ले ली। ज्यादा खून बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया सड़क पर खून से सनी लाश देखी गई थी, किंतु सीसीटीवी में साफ नजर आया कि कुणाल जोशी खुद पर ही चाकू से हमला कर रहा है।मिला खून से लथपथ शव कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की आनंद चौपाटी पर सुबह करीब 6 बजे सडक किनारे खून से लथपथ युवक का शव देखा गया था। रहवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सडक पर खून बिखरा हुआ था। शव के पास में एक चाकू रखा था, घटना की जानकारी लगते ...