मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
बुलंदशहर, जून 8 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली नगर क्षेत्र में दनकौर रोड पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नगर की हीरा कॉलोनी निवासी सुशीला (75 वर्ष) सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान हीरा कॉलोनी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल वृद्धा को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को घर ले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.