इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- उदी। बढ़पुरा क्षेत्र में शनिवार तड़के उदी-बाह रोड पर तोमर साहब के कुआं के पास तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, उदी निवासी 40 वर्षीय रीना देवी पत्नी शिवराम राठौर शनिवार सुबह साढ़े चार बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। रोजाना की तरह वह सड़क किनारे टहलते हुए बाह-इटावा रोड पर पहुंचीं। सुबह छह बजे तोमर साहब के कुएं के पास आगरा की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति शिवराम कस्बे में कचौड़ी का ठेला लगाते हैं। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार चालक की तलाश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.