मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से 25 ग्राम सोने की चेन झपटी
देवघर, जून 5 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के कॉलेज मोड़ के समीप गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से 25 ग्राम वजन वाले सोने की चेन झपटमारी कर ली गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। मामले को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय, गोड्डा से सेवानिवृत्त सहायक सुनील कुमार पत्नी के साथ सुबह करीब 6:30 बजे भुरभुरा मोड़ से कॉलेज मोड़ होते हुए तिवारी चौक की ओर टहलने निकले थे। उसी दौरान प्री गुरु एवेकस स्कूल के समीप मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनकी पत्नी के पास पहुंचे। प्राथमिकी के अनुसार बदमाशों ने तेज गति से बाइक चलाते हुए महिला के गले में पहनी लगभग 25 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- रामानगर में महिला से चेन छिनतई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.