महाराजगंज, नवम्बर 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के स्टेशन चौराहे के निकट बुधवार की सुबह अचानक अफ़रा तफरी का माहौल मच गया। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला के गले से बाइक पर सवार दो बदमाश चेन छीन कर फरार हो गये। हालांकि इस बीच उसके गले के चेन का आधा हिस्सा छीना झपटी में वही टूट कर गिर गया। बदमाश आधा हिस्सा ही ले जा सके। महिला की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। कस्बे के लोहिया नगर निवासी दीप्ति गर्ग रोज की तरह बुधवार की सुबह भी टहलने निकली थीं। स्टेशन चौराहे के निकट स्थित पिंक शौचालय के सामने पहुंची ही थी कि उनके साथ चेन स्नैचिंग की घटना घट गई। महिला ने बताया कि बाइक पर सवार दो बदमाश में बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखी थी जबकि पीछे बैठा बदमाश मुंह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.