मॉर्निंग वॉक पर निकली बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन स्नेचिंग
गोरखपुर, जून 26 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के नरायन नगरी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। दो बदमाश महिला का पीछा करते रहे और मौका मिलते ही गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार सेमरा नंबर-1 निवासी शिवलाल भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ रोज की तरह टहलने निकले थे। दोनों नरायन नगरी के पास पार्वतीपुरम मार्ग पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक डंपर आ गया। डंपर को रास्ता देने के लिए दंपति सड़क से नीचे उतरकर कच्चे रास्ते पर आगे-पीछे चलने लगे।
बदमाशों का पीछा आरोप है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.