मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटी
देहरादून, मई 11 -- बसंत विहार क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सिद्धार्थ एस्टेट, हिमगिरी निवासी 68 वर्षीय मधु अरोरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते छह मई की सुबह करीब छह बजे वह अपने पति सुरेश कुमार अरोरा के साथ टहलने निकली थीं। दोनों बल्लूपुर से बल्लीवाला की ओर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वे विवेक विहार पॉकेट-तीन के तिराहे पर पहुंचे तभी विजय पार्क की तरफ से एक बाइक सवार वहां आया। हेलमेट पहने बाइक सवार ने अचानक झपट्टा मारकर मधु के गले से सोने की चेन छीन ली और मोटरसाइकिल से बल्लीवाला की तरफ भाग निकला। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.