मॉर्निंग वॉक पर निकली आंगनबाड़ी सेविका की ट्रेन से कटकर मौत
समस्तीपुर, मई 22 -- शाहपुर पटोरी। शाहपुर पटोरी एवं नंदिनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के बीच भौआ गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी पंचायत स्थित बलहा ग्राम निवासी खाद एवं बालू गिट्टी व्यवसायी गौरी शंकर राय की पत्नी मीरा देवी (46) के रूप में की गई है। मृतका वर्तमान में बहादुरपुर पटोरी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 42 में सेविका के पद पर कार्यरत थीं। परिवार एवं आसपास के लोगों के अनुसार मीरा देवी पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन का शिकार थीं। शुक्रवार की सुबह वे घर से निकलकर भौआ रेलवे क्रॉसिंग की ओर मॉर्निंग वॉक में निकली थी। रेल लाइन क्रॉस करने के दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाना की 112 पुलिस टीम तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.