मॉर्निंग वॉक को निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने की छिनैती
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में स्नैचर गैंग का आतंक तेजी से बढ़ने लगा है। राजरूपपुर में सुबह मॉर्निंग वॉक को निकली एक महिला से दिनदहाड़े सोने की बाली छिनैती का मामला सामने आया है। धूमनगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।कालिंदीपुरम निवासी बाबूलाल की पत्नी उषा देवी की तहरीर के मुताबिक, वह 17 जून की सुबह करीब पांच बजे टहलते हुए माधवकुंज गेस्ट हाउस ट्रिपलआईटटी रोड कालिंदीपुरम के पास से गुजर रही थी। तभी पीछे से एक व्यक्ति आया और बाएं कान की सोने की बाली खींचकर भागा। जब तक उषा शोर मचाती, तब तक बदमाश बाइक सवार अपने साथ के साथ फरार हो गया। उधर, धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.