मॉर्निंग वॉक के लिए निकले अधेड़ की वाहन की चपेट में आने से मौत
बांका, मई 28 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। गोड्डा-भागलपुर एनएच 333 ए अंतरराज्यीय मुख्य मार्ग पर पंजवारा स्थित चीर नदी के पुल पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव निवासी कपिलदेव ठाकुर (61) के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- बांका : पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौतघटना का विवरण मिली जानकारी के मुताबिक कपिलदेव प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे,और टहलते हुए पंजवारा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान पंजवारा चीर नदी पर बने पुल पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.