धनबाद, जुलाई 1 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। मॉर्निंग वॉक करने गई महिला से गोल्फ ग्राउंड के पास बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। घटना मंगलवार सुबह 4.55 बजे की है। सहजानंद नगर की रहने वाली इंदू सिन्हा ने धनबाद थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस को बताया कि वह घर से पैदल गोल्फ ग्राउंड टहलने के लिए जा रही थीं। सुबह जैसे ही वह डीडीसी आवास के गुजरकर भुईंफोड़ मंदिर के रास्ते में गईं, पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके आगे गाड़ी रोक दी। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर उनकी तरफ दौड़ा और गले से जबरन सोने की चेन छिनतई कर ली। शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है। मालूम हो कि हाल के दिनों में लगातार गोल्फ ग्राउंड के पास चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...