मॉर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति से छीना मोबाइल मुकदमा
आगरा, जून 27 -- शाहगंज क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। पीड़ित नरीपुरा निवासी हसनैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 25 जून की है। वह सुबह करीब चार बजे घर से खेरिया मोड़ पुल पर दौड़ लगाने गया था। करीब साढ़े चार बजे पुल पर पहुंचने के दौरान पीछे से एक्टिवा स्कूटर पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले। पीड़ित ने उनका पीछा किया और दौड़ा, मगर आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.