शाहजहांपुर, मार्च 4 -- फैक्ट्री स्टेट रामलीला मैदान में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वाकर्स की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंग, गुलाल और संगीत के बीच वाकर्स ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर लोगों ने सामूहिक रूप से नृत्य किया। आयोजन के दौरान चाय और स्नैक्स की व्यवस्था की गई थी। ललित गर्ग की ओर से मैगलगंज के रसगुल्ले और गुजिया मंगाई गईं। इसके अलावा जीरा पानी, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्कुट, मिठाई और फल वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से जलपान किया और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अरविंद सिंह, अवधेश दीक्षित, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. वाईके सिंह, कल्पना सिंह, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. आनंद, डॉ. अनिल त्रेहन, प्...