फिरोजाबाद, जून 6 -- फिरोजाबाद। विद्युत उपकेंद्र दबरई के अंतर्गत विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को सुबह अचानक मॉर्निंग रेड करते हुए दो गांव में आधा दर्जन घरों पर बिजली चोरी पकड़े ली। एक घर में बिना कनेक्शन के ही बिजली चोरी की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता ने विद्युत टीम पर दबाव बनाने के लिए केवल अभद्रता की बल्कि कार्य में बाधा डालने के लिए टीम से धक्का-मुक्की का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में अवध अभियंता द्वारा नामजद तहरीर दी गई है। अवर अभियंता राहुल अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम नगला मवासी एवं नगला हरिया में मॉर्निंग रेड कर रही थी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक बिना कनेक्शन के बिजली जला ...