लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- लखीमपुर। विद्युत वितरण मंडल लखीमपुर की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में जांच कर कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग ने कुल 50 मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने बताया कि अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड लखीमपुर, मितौली और निघासन की टीमों के साथ प्रवर्तन दल ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को केबल बाइपास कर और एलटी लाइन से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पाया गया। बिजली विभाग की टीम ने ऐसे 30 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमे दर्ज किए। इसके अलावा 19 ऐसे मामले सामने आए, जिनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.