आगरा, जुलाई 27 -- मॉर्निंग माइल्स क्लब के सदस्यों ने देश की सबसे बड़ी फिटनेस रेसों में शामिल हॉयरॉक्स दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फिटनेस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों ने इस चुनौतीपूर्ण रेस को दो घंटे से कम समय में पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिटनेस इवेंट ने देशभर के हजारों फिटनेस प्रेमियों और एथलीटों को आकर्षित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में जयंती उपाध्याय, आंचल दीक्षित, वंश सीतलानी, हर्ष खंडेलवाल, जागृत बजाज, अमन प्रताप सिंह, प्रतीक झावर, राहुल खत्री और रोनित कुमार शामिल रहे। मॉर्निंग माइल्स क्लब पिछले कई वर्षों से आगरा में रनिंग और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। क्लब के सदस्यों की यह सफलता शहर के अन्य लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली ...