रामपुर, अप्रैल 4 -- क्रीड़ा भारती एवं आंबेडकर क्लब रामपुर के तत्वाधान में महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। टूर्नामेंट के छठवे दिन का मैच मॉर्निंग क्लब रामपुर और बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर की टीम के मध्य खेला गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में ही मॉर्निंग क्लब रामपुर के खिलाड़ी सदान ने मैच 17वें मिनट मे 1 गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला हाफ अपने नाम कर लिया। वही बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर की टीम को पूरे हाफ में संघर्ष करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। मैच के दूसरे हाफ के 58वें मिनट में बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर के खिलाड़ी ने शानदार फ्री किक लगाते हुए गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीम...