आगरा, मई 23 -- थाना खंदौली की हीरा नगर नाई की सराय में घर का ताला लगाकर पूर्व सैनिक गिरेंद्र पाल सिंह पत्नी के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर चले गए। लौटने पर घर के अंदर का नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। मेन गेट के ताला टूटा था। अंदर कमरे में लॉकर टूटा हुआ था। अंदर रखी करीब 20,000 के नकदी के साथ लाखों के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी से आरोपितों का सुराग लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- घर के ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की सम्पति चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...