मॉर्निंगवॉक कर रहे बुजुर्ग को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत
लखनऊ, जून 28 -- आशियाना में रविवार सुबह मॉर्निंगवॉक कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ऑटो टक्कर मारकर भाग गया। मॉर्निंगवॉक कर रहे साथी उन्हें लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्णानगर के रामगढ़ कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार मिश्रा (67) की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। परिवार में पत्नी सरिता, एक बेटा श्रीकांत और बेटी निधी है। मृतक के छोटे भाई सुशील ने बताया कि भाई प्रतिदिन सुबह मॉर्निंगवॉक के लिए जाते थे। रविवार सुबह आशियाना स्थित जोनल पार्क में साथियों संग मॉर्निंगवॉक कर रहे थे। तभी पीछे से आए ऑटो ने सुरेश की टक्कर मार दी। घायल को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने सुरेश को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा में डॉक्टर ने सुरेश को देखते ही मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.