अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एलमपुर में कई सालों से बनकर तैयार बारातघर को जल्द नगर निगम शुरू करने जा रहा है। बुधवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बारातघर का निरीक्षण किया। तय किया गया कि 51 हजार रुपये देकर गरीब व मध्यम वर्गीय लोग भी बारातघर में शादी समारोह कर सकेंगे। अगले 20 दिनों में इसको क्रियाशील किया जाएगा। महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा एलमपुर बारातघर का निरीक्षण करते हुए कहा कि बारातघर/कम्युनिटी हॉल की सौग़ात निर्धन, अल्प आय व माध्यम वर्ग के नागरिकों को मिलने जा रही है। वार्ड 32 एलमपुर स्थित नगर निगम की भूमि, गाटा संख्या 232 पर बारातघर/पब्लिक कम्युनिटी हॉल कई सालों से बनकर तैयार था, लेकिन कुछ अड़चनों के कारण चालू नहीं हो पाया था। नगर आयुक्त ने बताया इस बारात घर का शुल्क...