नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी में मॉम-2 की शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। यहां सेट तैयार किए जा रहे हैं। फरवरी अंत या मार्च के शुरुआत में फिल्म की शूटिंग करने की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी में इसी माह या मार्च के शुरुआत में फिल्म की शूटिंग होने का दावा है। इसकी शुरुआत मॉम-2 से होगी। फिल्म शूटिंग को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित भूमि पर सेट और स्टूडियो तैयार किए जा रहे हैं। यहां कई सेट बनकर तैयार है। विकासकर्ता कंपनी ने जमीन की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह तक शूटिंग सेट भी तैयार हो जाएंगे। इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। शूटिंग के साथ-साथ फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि 2017 में मॉम फि...