रुडकी, जुलाई 28 -- रुड़की, संवाददाता। मॉन्टफोर्ट स्कूल रुड़की में मंगलवार को कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए क्लैश ऑफ क्रिएटिविटी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। पूरे दिन विद्यालय परिसर उत्साह, रंगों और सृजनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...