नई दिल्ली, अगस्त 5 -- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों का गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार सुबह 10 बजे ऐलान करेंगे। ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण के मुताबिक, अधिकतर विशेषज्ञों को उम्मीद है कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच RBI रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखेगा। यानी आपकी EMI कम होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही। बता दें खुदरा मुद्रास्फीति पिछले कुछ महीनों में मामूली रूप से बढ़ी है। केंद्रीय बैंक का चालू वित्त वर्ष के लिए औसत मुद्रास्फीति 5.1% रहने का अनुमान कायम है। जून की समीक्षा में भी रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखी गई थी, जबकि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी 5% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी व बैंक दर 5.5% पर बनी हुई है। विशेषज्ञों को इस बार भी इन दरों में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है, बल्कि नीति को निरंतरता मिलने की अधिक संभ...