कन्नौज, मार्च 6 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सीएमएस ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मॉनीटर बंद पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप सिंह ने इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक मॉनीटर को बंद देखकर उनका पारा चढ़ गया। जिसपर संबंधित कर्मियों को बंद होने का कारण पूछा। समुचित जवाब न पाकर संबंधित कर्मियों को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। वहीं सीएमएस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सरकार द्वारा कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। मेडिकल कॉलेज में प्रायः गरीब मरीज इलाज के लिए आते हैं। उनके इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.