मऊ, जनवरी 25 -- दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत क्लस्टर गांवों में शनिवार को शून्य से पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लगे टीकाकरण शिविर का डब्ल्यूएचओ मॉनिटर नितेश चौबे निरीक्षण किया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सत्र में एएनएम नीलम भारती द्वारा चार नियमित टीकाकरण लगाया मिला। मॉनिटर ने बताया कि वर्तमान समय मे विटामिन-ए सम्पूरण अभियान संचालित है। उन्होंने नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से विटामिन-ए की खुराक देकर शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.