मॉनसून 2026 पर IMD की डराने वाली भविष्यवाणी, सामान्य से भी कम होगी बारिश; कहां-कहां सूखे के आसार?
नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- IMD forecast on Monsoon 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इस साल सामान्य से भी कम मॉनसूनी बारिश होगी। वर्ष 2026 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर लंबी अवधि का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि इस साल देश में मॉनसूनी बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका है, जिससे खेतीबाड़ी, पशुपालन और जल संसाधनों पर बुरा असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच होने वाली कुल मॉनसूनी बारिश सामान्य से कम यानी 92% (±5%) रह सकती है। यह लंबी अवधि यानी 1971 से 2020 तक के औसत 87 सेंटीमीटर के अनुमान पर आधारित है। इसका मतलब है कि बारिश सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमानों में कहा है कि इस साल अल नीनो का प्रभाव रह सकता है, जिसकी वजह से न केवल प्रचंड गर्मी पड़ेगी बल्कि बारिश भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.