मॉनसून से पूर्व भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों से लोगों के पुनर्वास का दबाव
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। केंदुआडीह और टंडाबाड़ी में भू-धंसान व गैस रिसाव पर कोयला मंत्रालय गंभीर है। मॉनसून से पूर्व जेआरडीए और बीसीसीएल पर भूमिगत आग और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को शिफ्ट करने का दबाव है। झरिया मास्टर प्लान 2.0 की स्वीकृति के बावजूद अबतक पुनर्वास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।
स्थिति की समीक्षा पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति की समीक्षा करने 11 मई को कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे का बीसीसीएल दौरा प्रस्तावित है। दौरे का कार्यक्रम दो दिन पहले आ गया है, वैसे आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कोयला राज्यमंत्री का दौरा आगे भी बढ़ सकता है। मालूम हो कि पिछले चार-पांच माह से केंदुआडीह में भू-धंसान एवं गैस रिसाव की घटना से स्थिति गंभीर होती जा रही है। लगभग छह सौ परिवार भू-धंसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.