मॉनसून से पहले ही UP समेत 5 राज्यों पर उमड़े बादल, 3 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, मई 29 -- मॉनसून के इंतजार में बैठे उत्तर भारत को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। खबर है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कम से कम 5 राज्यों के ऊपर मौसमी सिस्टम तैयार हो रहा है, जिसके चलते झमाझम बारिश हो सकती है। इधर, मॉनसून की दस्तक का ऐलान IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अब तक नहीं किया है। आशंकाएं जताई जा रही हैं कि मॉनसून की एंट्री में देरी हो सकती है। IMD की तरफ से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आ रहा है कि बादलों का एक समूह भारत के उत्तर और मध्य हिस्सों में मंडरा रहा है। INSAT-3DS के नए डेटा के अनुसार, इससे संकेत मिल रहे हैं कि बारिश लाने वाले मौसमी सिस्टम तेजी से तैयार हो रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को दिल्ली में झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते राजधानी में तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। यह भी पढ़ें- पिछले साल से 5 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.