गुमला, जून 20 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले में जून माह के पहले सप्ताह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच अब मानसून की दस्तक हो चुकी है। ऐसे में नगर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्री मॉनसून बारिश के दौरान ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव,जाम नालियां, सड़कों पर बहता गंदा पानी और अधूरी सड़कों की समस्या सामने आ चुकी है। गुमला के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो मानसून के दौरान परेशानी और बढ़ सकती है। नगर परिषद के दुंदुरिया बस स्टैंड में सफाई के अभाव में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यहां सांप,बिच्छू और अन्य कीट-पतंगों का खतरा बना रहेगा। वहीं शहर के कई इलाकों में नाली निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के कारण सड़कें और गलियां खोद दी गई हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो र...