रामगढ़, अप्रैल 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित इफिको-बिंझार सड़क निर्माण को लेकर अब राहत की खबर सामने आई है। सेल रिफ्रैक्ट्रीज बोकारो के अधिशासी निदेशक पीके रथ ने स्पष्ट कहा है कि मॉनसून शुरू होने से पहले सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। बुधवार को झारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा और अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में अधिशासी निदेशक से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इफिको-बिंझार रोड के जल्द निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क निर्माण नहीं होने के कारण इलाके में लगातार धूल उड़ती रहती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.