नई दिल्ली, अगस्त 16 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया है कि हाल ही में संपन्न हुए संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों से संबंधित प्रश्नों का जवाब देने से इनकार कर दिया। सौरव दास के अनुसार, लोकसभा सांसद माथेस्वरन वी.एस. ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय से सीजेपी और पेपर लीक से जुड़े कुछ सवालों का जवाब मांगा था। सौरव दास के मुताबिक, सांसद द्वारा इन छह मुद्दों पर सवाल किए गए थे। CJP नेता ने बताया कि इन सवालों को लोकसभा के नियम 41(2) के तहत विभिन्न उप-धाराओं का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया। उन्होंने इस फैसले को बेहद अजीब और अनुचित बताया।सौरव ...