नई दिल्ली।, जुलाई 18 -- Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने साफ किया है कि वह दोनों सदनों में किसी भी संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार की तैयारी महिला आरक्षण विधेयक व उससे जुड़े परिसीमन विधेयक को लाने की है। यह विधेयक बीते बजट सत्र में लोकसभा में दो तिहाई सांसदों का समर्थन न होने से पारित नहीं हो सका था। तब से अब तक राजग का आंकड़ा दोनों सदनों में बढ़ा है और उसके समर्थक दोस्त भी बढ़े हैं। रक्षा मंत्री व सरकार की संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को राजग के प्रमुख मंत्रियों से संसद सत्र के एजेंडे, तैयारी व रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया है। यह एक अनौपचारिक बैठक थी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कृषि मंत्री शिवर...