मॉनसून में हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, 3 दिन बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
शिमला, जुलाई 24 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। एक ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है तो दूसरी ओर ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने सर्दियों जैसा एहसास करा दिया है। कुल्लू जिले के हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, सार पास, रोहतांग दर्रा और आसपास की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद इन क्षेत्रों का तापमान गिरा है और पहाड़ों ने एक बार फिर सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 जुलाई से प्रदेश में मानसून और अधिक सक्रिय होगा तथा कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 76.2 मिलीमीटर बारिश नैना देवी (बिलासपुर) में रिकॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.