मॉनसून में देरी के बीच दिल्ली में पारा 40 के पार, IMD ने बताया- राहत की बारिश कब
नई दिल्ली, जून 21 -- Delhi-NCR Today Weather: मॉनसून में देरी के बीच राजधानी दिल्ली में चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। दो दिन गर्मी से राहत से आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि रविवार को राजधानी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे पहले राजधानी में शनिवार शाम को कई इलाकों में बादल छाए रहने व हवा चलने से लोगों को राहत हुई। शाम 5:30 तक कहीं भी बारिश या तेज हवा चलने की सूचना नहीं थी। सफदरजंग, लोधी रोड, आया नगर और रिज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक दिक्कत और बढ़ेगी, इन जगहों पर जाम बड़ी समस्याइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.