मॉनसून दे रहा तारीख पे तारीख, आखिर कब होगी झमाझम बरसात? नई डेट क्या
नई दिल्ली, जून 1 -- IMD Monsoon Forecasts: तारीख पे तारीख का डायलॉग तो दामिनी फिल्म में सनी देओल ने मारा था। लेकिन भारत में इस सीजन मॉनसून भी ऐसा ही कुछ कर रहा है। अभी तक तीन बार ऐसा हो चुका है जब मॉनसून आने की तारीख आगे बढ़ चुकी है। चौथी तारीख की भी घोषणा हो चुकी है। लेकिन देखना यह है कि भारत में मॉनसून की आमद कब तक होती है?बता दें कि अभी तक मॉनसून केरल पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन यह तय शिड्यूल से काफी पीछे चल रहा है। ताजा अनुमानों के मुताबिक अब यह तीन जून को दस्तक दे सकता है। वहीं, कुछ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह इससे भी आगे जा सकता है। ऐसे में देश के किसानों को चिंता सताने लगी है कि आखिर कब होगी झमाझम बरसात। पहले क्या बताई थी तारीखशुरुआत में भारतीय मौसम विभाग ने कहा था मॉनसून 26 मई को केरल पहुंच जाएगा। यह इसकी तय तारीख एक जून से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.