गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेक्टर-34 निगम कार्यालय में रोड डेवलपमेंट सेल (आरडीसी) की दूसरी समीक्षा बैठक हुई। इसमें शहर में चल रहे सड़क विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के लक्ष्यों, धूल नियंत्रण, जलभराव वाले क्षेत्रों में सुधार और मॉनसून तैयारी पर विशेष जोर दिया गया। 245 किमी सड़कों पर कार्य, 108 परियोजनाएं प्रगति परशहर में कुल 108 सड़क परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनके तहत लगभग 245.4 किलोमीटर लंबाई पर कार्य जारी है। इनमें 60.87 किलोमीटर लंबाई की 33 मॉडल रोड, 171.22 किलोमीटर की 75 अन्य सड़कें तथा 61.71 किलोमीटर लंबाई की 33 सीएक्यूएम आधारित सड़कें शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा ...