मॉनसून तैयारियों का बीसीसीएल डीटी ने लिया जायजा
धनबाद, अगस्त 4 -- मॉनसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध खनन कार्य सुनिश्चित करने को लेकर बीसीसीएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को बीसीसीएल के डीटी राजीव कुमार सिन्हा ने न्यू आकाशकिनारी परियोजना का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, ओबी डंप, खदान सुरक्षा तथा मॉनसून से जुड़े एहतियाती इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को वर्षा के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जीएम को-ऑर्डिनेशन अरिंदम मुस्तफी, जीएम सत्यकाम आनंद, शंभु शरण, कोलियरी प्रबंधक अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं डीजीएमएस के डायरेक्टर (मैकेनिकल) ने भी परियोजना का रूटीन निरीक्षण कर मशीनों के रखरखाव की समीक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.