मॉनसून के बढ़ते इंतजार के बीच उत्तराखंड में 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट; 2 जिलों में सूखा
देहरादून, जून 20 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इस साल मॉनसून देरी से आएगा। पहले मानसून के दस्तक की तारीख 22 से 25 जून के बीच थी। मौसम विभाग ने अब नई भविष्यवाणी में कहा है कि तेज बौंछारों का दौर जून से आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। हालांकि मॉनसून के नए अपडेट से घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि मैदानी इलाकों को तेज तपिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 जून तक दो मैदानी जिलों को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमालयी राज्य उत्तराखंड के लिए आगामी 25 जून तक का मौसम अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन 6 दिनों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर बाकी राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है। हालांकि देहरादून शहर के कई इलाकों में लोग तेज तपिश का सामना कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.