मॉनसून की सुस्ती से खेत सूने, किसानों की बढ़ी चिंता
बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- मॉनसून की सुस्ती से खेत सूने, किसानों की बढ़ी चिंता बारिश का इंतजार लंबा होने से धान की खेती पर मंडराया संकट पावापुरी, निज संवाददाता। मानसून की धीमी रफ्तार ने हजरों किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जून का अंतिम सप्ताह समाप्त हो गया। लेकिन सामान्य से कम बारिश होने के कारण धान की खेती प्रभावित होने लगी है। खेतों में तैयार बिचड़ा रोपाई का इंतजार कर रहा है, जबकि पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। किसान जयराम सिंह, जय प्रसाद सिंह, बलदेव महतो व अन्य ने बताया कि समय पर अच्छी बारिश नहीं होने से खेतों की तैयारी और धान की रोपाई दोनों प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने महंगे दाम पर उन्नत बीज खरीदकर बिचड़ा तैयार किया है, उन्हें अब उसके खराब होने की चिंता सताने लगी है। लगातार देरी होने पर बिचड़ा की गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.