नई दिल्ली, मई 13 -- भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत को फिलहाल कुछ दिनों तक और राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, मॉनसून के मोर्चे पर IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ी राहत दे दी है। विभाग का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक भारत में दस्तक दे सकता है। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की बात कही है।बंगाल की खाड़ी में जारी है हलचल मौसम विभाग ने बुधवार को एक तरफ जहां भीषण गर्मी के कारण राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में इस सप्ताह के अंत तक मॉनसून आने के भी संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ ह...