नई दिल्ली, जून 1 -- मॉनसून कहां हैं? मॉनसून कब आएगा? भीषण गर्मी का सामना कर रहे राज्य की जनता के मन में यही सवाल बार-बार उठ रहा है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 मई को मॉनसून की केरल में एंट्री की संभावनाएं जताई थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, अब जब 1 जून दक्षिण भारतीय राज्य में मॉनसून की दस्तक की सामान्य तारीख है, तो मौसम विभाग से बड़ी घोषणा की उम्मीद है। हालांकि, IMD ने अब तक आधिकारिक रूप से मॉनसून के केरल आने का ऐलान नहीं किया है।मॉनसून आने में अभी कितना समय लगेगा? मौसम विभाग ने केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आने का संकेत देते हुए बताया कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर मॉनसून केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और अरब सागर के आस-पास के इलाकों में दस्तक दे सकता है। इसी के साथ विभाग ने 31 मई से दो जून तक केरल के अलग-अलग हिस्सों म...