मॉनसून की आहट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बरसने वाले हैं बादल; तूफानी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, जून 2 -- जून का महीना लगते ही एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। नौतपा में भीषण गर्मी की आशंका जताई गई थी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ और बारिश की वजह से लोगों को लू और तापमान से राहत मिल गई। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अब किसी भी वक्त केरल में दस्तक दे सकता है। इसके बाद दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिम के राज्यों में प्री-मॉनसून का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार समेत कम से कम 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 5 जून तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।ऐसे में लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलेगी।यूपी से हिमाचल तक बारिश सामान्य तौर पर 1 जून को मॉनसून केरल पहुंच जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.