उरई, जून 25 -- उरई। संवाददाता आरटीओ झांसी राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। यह बैठक मुख्य रुप से वाहनों में अवैध रूप से लगाये जा रहे माडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ कार्यवाही और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के सम्बन्ध में आहूत की गई। इस दौरान वाहन विक्रेताओं से लेकर वर्कशॉप संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में आरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि दो पहिया वाहनों में माडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे आम जनता विशेषकर बुजुर्गों व मरीजों को भारी असुविधा को सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उपकरणों का लगाना व बेचना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। मोडिफाइड साइलेंसर बेंचे या फिट किए जाने वाले संचालकों के विरुद्ध एक लाख तक का जुर्माना अथवा ...