बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। मॉडीफाइड साइलेंसर वाले वाहनों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए एआरटीओ (प्रशासन) माला वाजपेयी बस्ती की अध्यक्षता में जनपद के सर्विस सेंटर संचालकों की बैठक हुई। एआरटीओ ने बताया कि मॉडीफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक पीआईएल दाखिल की गई है। सात अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अब तक की गई कार्रवाई पर कोर्ट ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रभावी एवं कड़ी कार्यवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जनपद के सिंह आटो रिपेरिंग वर्क्स, जीएन ऑटो मोबाइल एवं मेसर्स आशुतोष मोटर्स के सर्विस मैनेजर ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- नौ बाइक में लगा मिला मोडिफाइड साइलेंसर, किया चालान सर्विस मैनेजरों को निर्देशित किया गया कि वाहनों में म...