जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनएच-18 पर वाहन जांच के दौरान 50 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो ओडिशा से बिहार तक सक्रिय था।गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनारी झाबरी बस्ती निवासी भीम यादव (32) और बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला राज कुमार पाल (40) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कार, 50 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और 3,482 रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 12 अप्रैल को ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध कार के जमशेदपुर होते हुए बिहार जाने की गुप्त स...