सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार ने सडक दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने के दृष्टिगत जरूरी उपायों पर मंथन हुआ। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्रंकन ड्राईविंग, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन संचालन, दोपहिया वाहन तीन सवारी बैठाया जाना, मॉडिफाईड साईलेंसर एवं तेज गति से वाहन संचालन के सम्बन्ध में तथा वाहनों से स्टंट करने वाले चालकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा उपरान्त यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त अभियोगों के साथ-साथ मॉडिफाईड साईलेंसर तथा वाहनों से स्टंट करने वाले चालकों के विरूद्ध और अधिक चालान एवं बन्द की प्रभावी प्रवर्तन की जाए। कहा पुलिस विभाग द्वारा चालान किये गये वाहनों के सम्बन्ध में पुर्नावृत्त...