औरैया, अप्रैल 19 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अनधिकृत वाहन संशोधनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे वाहन चालकों और गैराज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पीटीओ आनंद कुरील ने बताया कि यह अभियान डीलरों, मोटर गैराज, वर्कशॉप संचालकों और संबंधित व्यवसायियों को केंद्र में रखकर चलाया जा रहा है। बिना अनुमति के लगाए जाने वाले तेज आवाज वाले हॉर्न, हूटर, सायरन और मॉडिफाइड साइलेंसर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे उपकरण मोटर वाहन अधिनियम 1988 का उल्लंघन हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और सड़क सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों के स्वास्थ्य व पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.