बस्ती, मई 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज के साथ बुलेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सात बुलेट बाइक का चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज कर थाना कोतवाली में निरुद्ध कराया गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों व व्यस्त मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइकों को रोककर उनकी जांच की गई। जांच में कई वाहनों में मानक के विपरीत साइलेंसर पाए गए। यह भी पढ़ें- ठांय-ठांय की आवाज करने वाली 11 बुलेट सीज, 12 का चालान जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान...