जमशेदपुर, मार्च 13 -- तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर बाइक के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दो दिन तक चले अभियान में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रही 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा और चालकों से कुल 2.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। यह विशेष अभियान एसएसपी पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चलाया गया। यातायात डीएसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई सभी बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर लिए गए हैं। इन साइलेंसर को नष्ट करने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.