रुडकी, अप्रैल 26 -- भगवानपुर। पुलिस ने सड़क पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कस्बे में कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्टंट कर रहे हैं और पटाखे छोड़ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका। जांच के दौरान वाहन के कागजात चेक किए गए, जिसमें बाइक बिना रजिस्ट्रेशन, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक बिना हेलमेट के मिली। साथ ही, मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि बाइक को सीज किया गया है। यह भी पढ़ें- रुड़की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर की कार्रवाई यह भी पढ़ें- ऐसे टू-व्हीलर्स को दूर से...